वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को आयोजित है। इसे सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार वाहनों को गुरुवार को जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाई। कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन आमजन के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आलोक कुमार, अन्य न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य राजस्व अधिकारी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी के जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने दी। यह भी पढ़ें- पीआरवी वाहन रवाना किया यह भी पढ़ें- जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को झंडी दिखा किया रवाना यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.