गोड्डा, मार्च 28 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस दौरान उभय पक्षों के बीच मामले के निष्पादन को लेकर चार न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। पहला न्यायिक बेंच परिवार न्यायालय परिसर में बनाया गया है। इसमें पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई करेंगे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल व बिजली मामले की सुनवाई की जाएगी। इसकी सुनवाई जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह करेंगे। तीसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.