घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला, संवाददाता। अनुमंडल विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बैंक, विद्युत विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग सहित अन्य विभाग के कुल 602 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 43 लाख 62 हजार 691 रुपये राजस्व संग्रह किया गया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुवा व अन्य न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने किया। एडीजे सचिंद्र बिरुवा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत हर 3 महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को लोक अदालत का आयोजन कर आपसी समझौते के तहत वादों का निपटारा कराया जाता है। दोनों पक्ष के आपसी सहमति से अधिक से अधिक वादों का निपटारा करने में सहूलि...