हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। सुलह-समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण के लिए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए बनाए गए 35 न्यायिक बेंचों में कुल 2861 सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया। वहीं इस दौरान विभिन्न विभागों के राशि से संबंधित वादों निष्पादन करते हुए कुल 04 करोड़ 99 लाख 2615 रुपए का सेटलमेंट कराया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में शनिवार को किया गया। उद्घाटन न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय आलोक कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अव...