बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- लोक अदालत : पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए करें प्रेरित शेखपुरा, निज संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों (मुकदमों) के निष्पादन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे न्यायालय से जुड़े समझौता योग्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षकारों को ससमय सूचित करें। यह भी पढ़ें- सुलहनीय वादों का नोटिस तामिला कराएं पुलिस प्रशासन के सहयोग से लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया अविलंब पूरी करने को कह...