लोक अदालत: 54 मामलों का निष्पादन, Rs.2.44 लाख से अधिक राजस्व प्राप्त
सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला और अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष ब्रज किशोर पांडेय के मार्गदर्शन और सचिव तौसीफ मेराज के पर्यवेक्षण में आयोजित लोक अदालत में विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए 10 पीठों का गठन किया गया। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त अंतरिम आंकड़ों के अनुसार 54 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे 2,44,250 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कुछ पीठों में कार्यवाही जारी रहने के कारण अंतिम आंकड़ों में वृद्धि की संभावना जताई गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.