लोक अदालत: सुलह के आधार पर सुलझेंगे ई-चालान हो या पारिवारिक तकरार
पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।इस बार लोक अदालत केवल अदालत परिसर तक सीमित नहीं दिख रही बल्कि यह पूरे जिले में 'समझौते से समाधान' का अभियान बन चुकी है। गांवों में घूमता प्रचार रथ, ट्रैफिक चालानों पर राहत, अलग-अलग विशेष बेंच और 24 हजार मामलों के निष्पादन का लक्ष्य इसे जिले की सबसे बड़ी लोक अदालतों में शामिल कर रहा है। खासकर उन लोगों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है, जिनके छोटे-छोटे विवाद वर्षों से लंबित हैं या जिनके मोबाइल में महीनों से ई-चालान का नोटिफिकेशन पड़ा है। शनिवार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार लोक अदालत को बड़े जनअभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, जहां ट्रैफिक ई-चालान से लेकर बैंक ऋण, चेक बाउंस, बिजली बिल और पारिवारिक विवाद तक हजारों मामलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.