जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय तथा मो. हसन पीजी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से लैंगिक समानता, राष्ट्रीय तथा स्थायी लोक अदालत तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम विषय पर जागरूकता संगोष्ठी की गई। मो. हसन पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विधिक जागरूकता मजबूत करना, घटते बाल लिंगानुपात पर चेतना बढ़ाना तथा महिला और बालिका संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। अध्यक्षता दीवानी बार काउंसिल अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने की। कहा लैंगिक समानता सामाजिक जरूरत के साथ संवैधानिक जिम्मेदारी भी है, जिसे सभी को मिलकर मजबूत करना होगा। मुख्य वक्ता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा प्राधिकरण सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय और स्थायी लोक अदालत न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित तथा किफायती...