लोको स्टॉफ ने कार्य किया ठप
सोनभद्र, अगस्त 5 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के एमजीआर में कार्यरत लोको स्टॉफ ने सोमवार रात 10:30 बजे से कोयला रैक का संचालन रोक कर धरना शुरू कर दिया। लोको ड्राइवर समेत अन्य कर्मचारियों का एमजीआर प्रबंधन पर आरोप था कि लोको कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कर्मियों को प्रबन्धन जानबूझ कर परेशान कर रहा है। ओटी का भुगतान,बोनस, सुरक्षा के उचित संसाधन, सहायक लोको चालक द्वारा गाड़ी का संचालन जबरदस्ती कराए जाने, जर्जर आवास के साथ सीएल, ईएल का भुगतान कराने में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा विरोध पर धरना शुरू कर दिया। एनटीपीसी प्रबन्धन का कहना है कि लोको कर्मियों से वार्ता जारी है। शीघ्र ही समस्याओं का समुचित समाधान कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.