लोको शेड जमालपुर में धूमधाम से मनाई गई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती
मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लोको शेड जमालपुर में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। यहां 25वां बैशाख 1433 के अवसर पर आयोजित इस समारोह में साहित्य, संगीत और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास की अगुवाई में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हुई, जिसमें गीत, कविता पाठ, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव के जीवन, साहित्यिक योगदान और राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.