धनबाद, मार्च 28 -- ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत धनबाद मंडल में भी सभी लॉबी पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन के केंद्रीय व जोनल नेतृत्व के निर्देश पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना और संसद मार्च भी जारी रहा। धनबाद मंडल में प्रदर्शन के दौरान रनिंग स्टाफ से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे उठाए गए। संगठन ने रनिंग अलाउंस (केएमए) में केवल 14.33 प्रतिशत वृद्धि भेदभावपूर्ण बताया जबकि अन्य भत्तों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। साथ ही केएमए के 70 प्रतिशत हिस्से पर मिलने वाली आयकर छूट को पुनः बहाल करने की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि इसके अलावा धनबाद मंडल की स्थानीय समस्याओं पर भी जोर दिया गया। कर्मचारियों की छुट्टियों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.