समस्तीपुर, मार्च 27 -- समस्तीपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर शुक्रवार को संयुक्त क्रू लॉबी समस्तीपुर के समक्ष कर्मियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरना के समर्थन में पूरे भारतीय रेल के सभी लॉबियों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मौके पर संदीप कुमार, संजीत कुमार, सुभाष पासवान, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, अमरजीत कुमार, विरेन्द्र सिंह, सदन कुमार, सुनील कुमार, अर्चना रानी, चंदू कुमारी, कंचन कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...