शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। ट्रेनों में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उसी क्रम में वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के सुजीत कुमार पुरी रोजा में लोको पायलेट के पद पर कार्यरत हैं। 13 जुलाई को वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में पत्नी साथ एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। यात्रा करने के दौरान बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हैंडबैग से सात सोने की अंगूठी, एक बड़ा मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका टप्स सहित कई जेबरात थे। जानकारी होने पर काफी तलाश की लेकिन सामान नहीं मिला। जिसके बाद लोको पायलेट ने मामले की जानकारी कंट्रोल को दी, तथा शाहजहांपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- ट्रेन में महिला यात्री की नकदी और जेवरात चोरी जीआरपी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर घटना स्थल के थाना क्षेत्र के लिए भेज दि...