जमशेदपुर, मई 20 -- टाटानगर के लोको पायलट गीतेन्दु कुमार गौतम हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या को अंजाम देने वाले शूटर घटना से तीन दिन पहले ही जमशेदपुर पहुंच चुके थे। उन्हें एक पूर्व अपराधी के निजी चालक ने बिहार से शहर लाया था और अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया था। हत्या के बाद सभी आरोपी सड़क मार्ग से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की पूरी साजिश पहले से रची गई थी। आरोपी राजकिशोर सिंह और अनिकेत सिंह से पूछताछ में पता चला है कि शूटरों की व्यवस्था राजकिशोर के बेटे अविनाश सिंह ने की थी। अविनाश के बिहार में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क थे, जिनके माध्यम से शूटरों को बुलाया गया था। पुलिस अब उन शूटरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- शु...