जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। लोको पायलट माइलेट भत्ता में मालूली वृद्धि का विरोध कर रहे है। इससे शुक्रवार को कीताडीह रोड स्थित टाटानगर और आदित्यपुर समेत चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों की गार्ड-क्रू लॉबी पर प्रदर्शन कर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी के दिल्ली जंतर मंतर के धरना को समर्थन दिया। लोको पायलट के अनुसार, केएमए भत्ता 23 प्रतिशत वृद्धि, महंगाई भत्ता को 50 प्रतिशत बढ़ाने, माइलेज भत्ता में 50 प्रतिशत वृद्धि होनी चाहिए थी। इसके अलावा वेतनमान की अधिकतम सीमा को समाप्त करने और आयकर से छूट देने, वेतन वृद्धि के 30 प्रतिशत वेतन तत्व के वैध लाभ को धीरे-धीरे समाप्त करने समेत अन्य कई मांगों को उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.