लोको पायलट व सहायक किए गए सम्मानित
समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। मौके पर उन्होंने कहा कि रेल मंडल के लोको पायलट व सहायक लोको पायलट केवल ट्रेनों के सुरक्षित एवं समय पर संचालन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि संकट की घड़ी में मानवता की मिसाल भी पेश करते हैं। डीआरएम ने कहा कि हाल के दिनों में मंडल में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में लोको पायलटों की सतर्कता और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची और उनका घर उजड़ने से बच गया। इस तरह के सराहनीय कार्यों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के लोको पायलटों और सहायक लोको पायलट निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं। मौके पर वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर संजय कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञात हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.