जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में लोको पायलट को एंबुलेंस सेवा और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि गोल्डन आवर में लोको पायलट भी साथियों और यात्रियों की जीवन रक्षा कर सके। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लोको पायलट को इमरजेंसी सेवा में मैन मेड स्ट्रेचर तैयार करने एंबुलेंस तक पहचाने की विधि बताई गई है। प्रशिक्षण में दपू रेलवे के चक्रधरपुर, रांची,आद्रा, खड़गपुर मंडल के 200 से ज्यादा लोको पायलट,और सहायक लोको पायलट ने भाग लिया। प्रशिक्षण में रेलवे सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू ने फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...