जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर के लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के आरोपी जितेन्द्र सिंह की जमानत अर्जी झारखंड हाईकोर्ट से मंजूर हो गई। मंगलवार को अधिवक्ता आनंद झा ने बताया कि एडीजे की अदालत से जमानत अर्जी रद्द होने पर हाईकोर्ट में अर्जी दी गई थी। 27 अप्रैल 2026 की रात मालगाड़ी ड्यूटी से उतरकर टाटानगर क्रू लॉबी जाने के दौरान अपराधियों ने लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बागबेड़ा पुलिस ने हत्या मामले में छह से ज्यादा लोगों को जेल भेजा है। पुलिस की जांच में जमीन विवाद में हत्या करने का मामला सामने आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...