किशनगंज, जून 23 -- लोको पायलट की सूझबूझ से रेल हादसा टला किशनगंज लोको पायलट की सूझबूझ से रेल हादसा टला किशनगंज शहर के धरमगंज रेल गुमटी के समीप ट्रैक पर दो गाय अचानक पहुंची

घटना का विवरण लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया ब्रेक लगने के बाद ट्रेन की गति करीब 100 मीटर तक धीरे-धीरे कम हुई, कोई हताहत नहीं किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर दो गाय आ गईं। ट्रेन धर्मगंज रेलवे गुमटी के पास से रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। प्रत्यक्षदर्शिय...