इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात इटावा रेलवे स्टेशन के पास फर्रुखाबाद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवती अचानक रेलवे ट्रैक पर लेट गई। उसी समय तेज रफ्तार से ट्रेन आ रही थी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से ही ट्रैक पर युवती को देखा और तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन युवती के बिल्कुल करीब आकर रुक गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद भी युवती ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थी, जिससे मौके पर करीब 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को ट्रैक से हटाया। युवती पहले से घायल थी और उसके सिर से खून बह रहा था, जिसके चलते उस...