वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। कैडर पुनर्गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोको पायलटों ने गुरुवार को कैंट स्टेशन स्थित संयुक्त क्रू लॉबी पर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शनरत रेलकर्मियों ने कहा कि असिस्टेंट लोको पायलट एवं लोको पायलट शंटिंग को लेवल-6 किया जाए। लोको पायलट गुड्स को लेवल-7 और लोको पायलट पैसेंजर व लोको पायलट मेल को लेवल-8 में शामिल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में केपी यादव, ओपी विश्वकर्मा, रंजीत, रवींद्र, ललित, अमरजीत गुप्ता, शनि चौहान, प्रवीण, दिलीप, विनोद, राजेश कुमार, देवेंद्र कन्नौजिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर रनिंगकर्मियों का धरना यह भी पढ़ें- लोको पायलट ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- रनिंग स्टाफ के कैडर पुनर्गठन की मांग, कर्मचारियो...