लोको पायलटों को सर्पदंश से बचाव का मिला प्रशिक्षण
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस की ओर से इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में वंदे भारत, अन्य मेल-एक्सप्रेस और मालगाड़ी के लोको पायलटों को सर्पदंश से बचाव का उपाय बताया गया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने लोको पायलटों से कहा कि कार्य स्थल पर सर्पदंश का खतरा हमेशा बना रहता है। इस प्रशिक्षण से खुद की और साथियों की सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने लोको पायलटों को सांप काटने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा विधि और राहत कार्य के प्रति प्रशिक्षित व जागरूक किया। टेलीफिल्म के माध्यम से जहरीले और विषहीन सर्प की संरचना में अंतर, सांप के काटने के निशान की पहचान और लक्षणों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में खड़गपुर, रांची, आद्रा और चक्रधरपुर मंडल के 140 लोको पायलट शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.