जमशेदपुर, मार्च 23 -- टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में लोको पायलटों को बेसिक लाइफ सपोर्ट और एंबुलेंस सेवा का प्रशिक्षण दिया। इसका उद्देश्य गोल्डन आवर में साथियों और यात्रियों की जीवन रक्षा करना है। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में लोको पायलटों को इमरजेंसी में मैन मेड स्ट्रेचर तैयार करने और एंबुलेंस तक पहुंचाने की विधि सिखाई गई। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के 200 से अधिक लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलटों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण में रेलवे सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू ने फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाने की तकनीक भी सिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.