चंदौली, दिसम्बर 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के अप डिपार्चर स्थित क्रूसेल लॉबी के समीप बुधवार को भी ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से लोको पायलटों ने भूख हड़ताल पर रहकर धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर 48 घंटे भूख हड़ताल कर लोको पायलट धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोको पायलट अत्यंत विपरीत परिस्थतियों में काम करते है। इसके बाद भी रेल प्रशासन लोको पायलटों के साथ भेदभाव रवैया अपना रहा है। इसी के मद्देनजर देशभर में 48 घंटे से भूख हड़ताल चल रहा है। भूख हड़ताल के दौरान 555 सहित सभी रनिंग रूमों के मेस में खाना नहीं बना। जहां मंडल के अलावा गैर मंडल के लोको पायलट आराम करते है। भूख हड़ताल के दौरान के टीए के सापेक्ष माइलेज भत्ता में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, 46 घंटा विश्राम, किमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.