लोको कॉलोनी में नव दुर्गा कन्या पूजा का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु
चक्रधरपुर, जून 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर की लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के छठे दिन सोमवार को नव दुर्गा कन्या पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पुजारी विष्णु तेजा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया, वहीं ऋषिका ने माँ दुर्गा का स्वरूप धारण की। इस कन्या पूजा में महिलाये बड़ी संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त की, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीतला माता पूजा के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। नव दुर्गा पूजा में बैठी चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की पत्नी नवमी उरांव, शताब्दी पांडा, सुप्रभा, नीतू मुखी, ललिता, लक्ष्मी, नीतू वर्मन, गुड़िया कुमारी एवं जानकी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लोको कॉलोनी में पांचवें दिन मां त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.