लोको कॉलोनी के रेल आवासों का किया गया संयुक्त निरीक्षण
रामगढ़, सितम्बर 7 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के प्रतिनिधि और वरीय कार्य अभियंता (कार्य) बरकाकाना रमेश कुमार के साथ लोको कॉलोनी, बरकाकाना के रेल आवासों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश रेलवे क्वार्टर जर्जर स्थिति में हैं। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। खिड़की-दरवाजों की मरम्मत की आवश्यकता है, नालियां जाम हैं। जिससे बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या बनी रहती है। इस कारण रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने वरीय कार्य अभियंता (कार्य) से मांग की कि लोको कॉलोनी के सभी टाइप-वन, टाइप-टू एवं टाइप-थ्री क्वार्टरों की अविलंब मरम्मत कराई जाए। अति जर्जर क्वार्टरों को कंडम घोषित कर नए क्वार्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.