लोको उत्पादन में मानक के अनुरूप कार्य करें: जीएम
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शुक्रवार को कर्मशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने शीट मेटल शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी और लोको उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया। जीएम ने उत्पादन में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने पर विशेष जोर दिया।महाप्रबंधक ने अमृत भारत (पुश-पुल) लोको के कैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं पर खास ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर सुदीप रावत और उप मुख्य इंजीनियर साकेत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.