मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। धंसने से खतरनाक बनी लोकोशेड क्षेत्र की सड़क व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे बारिश के दौरान सड़क सुरक्षित रहेगी। हाईवे के इस हिस्से में तीन सौ मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा। मानसून की बारिश शुरू होने के पहले रोड के इस हिस्से की मरम्मत कर दी जाएगी। नगर निगम की ओर से तैयार छह घाट और अमृत सरोवर क्षेत्र में सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। सड़क में दरार आने और मिट्टी कटने से हाईवे का यह हिस्सा असुरक्षित हो गया था। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने इसे लेकर विभाग का ध्यान खींचा था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क के इस हिस्से को ठीक करने और मिट्टी कटान रोकने की योजना शासन को भेजी थी। जिसके आधार पर शासन ने 1.75 लाख रुपये के फंड स्वीकृत कर दिए हैं।लोक निर्माण विभाग की ओर से लोकोशेड क्षेत्र की 300 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.