अमरोहा, मई 16 -- नौगावां सादात क्षेत्र के गांव अहलेदादपुर निवासी युवक लोकेश टंडेल की गुरुवार रात बिजनौर के शिवाला कलां में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोकेश, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। हत्यारोपियों ने पुरानी रंजिश में हत्या कर दी थी। शुक्रवार देर शाम शव को गांव लाया गया था। परिजनों ने गांव वालों के साथ अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग लगभग दो घंटा जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। रात में लोकेश के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था लिहाजा शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी के बीच परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- लोकेश हत्याकांड : पुलिस सुरक्षा के बीच तिगरी में हुआ अंतिम संस्कार दरअसल, बिजनौर में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम लोकेश टंडेल का शव पुलिस की मौजूदगी में गांव अहलेदादपुर लाया गया...