पटना, अप्रैल 10 -- भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए एवं एएस) के 2017 बैच के अधिकारी लोकेश दताल ने वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन एवं जीई) पद की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही वह रक्षा सेवाओं के लेखा महानिदेशक, पटना शाखा में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। गौरतलब हो कि श्री दताल एनआईटी त्रिची से बीटेक हैं और उन्होंने उत्तराखंड एवं पंजाब में कई महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने प्रशासन, पेंशन तथा स्वास्थ्य एवं अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की लेखा परीक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.