मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- साहेबगंज, हिसं। अब राजकीय मध्य विद्यालय पिपरा राघो के शिक्षक लोकेश कुमार पुतली कला के माध्यम से बच्चों में शिक्षा की अलख जगाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा चयनित शिक्षक लोकेश कुमार ने सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर राजस्थान में दो से छह फरवरी तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिसमें सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रचनात्मक पुतली कला की विरासत का प्रशिक्षण दिया गया था। लोकेश ने बताया कि अब कल्चरल क्लब बनाकर बच्चों को पुतली कला के माध्यम से लोक गीत और लोक कला सिखाई जाएगी। साथ ही बच्चों में पढ़ाई में जिज्ञासा बढ़ाने और शिक्षण विधि को रोचक बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.