फरीदाबाद, मार्च 16 -- शहर की शान : मंगोलिया में 28 मार्च से शुरू होगी प्रतियोगिता फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बल्लभगढ़ के गांव डीग में रहने वाले लोकेश चौधरी का चयन मंगोलिया में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। चैंपियनशिप 28 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।लोकेश का चयन नोएडा में संपन्न हुई नौवीं एलीट मेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उन्होंने 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय सेना की ओर से भाग लिया था। वर्तमान में लोकेश भारतीय सेना में कार्यरत हैं। लोकेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने बॉक्सिंग को अपने पिता नाहर सिंह का सपना पूरा करने के ...