रिषिकेष, मार्च 16 -- ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में चोटिल हाथी द्वारा फसल क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत और वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा सुरक्षा टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने चोटिल हाथी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी हालत की जानकारी ली। सोमवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा गौहरी रेंज पहुंचे। उन्होंने लोकेशन ट्रेस कर चोटिल हाथी की हालत का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पार्क की सुरक्षा टीम चोटिल हाथी पर निगरानी बनाए हुए है। ऋषिकेश रेंज का गश्ती दल पार्क के गश्ती दल के साथ संपर्क बनाए हुए है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत ने कहा कि यदि रिजर्व फॉरेस्ट से कोई भी वन्य जीव किसानों की फसल तक पहुंचता है, तो रात्रि गश्त दल किसानों की सुरक्ष...