हमीरपुर, जून 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई क्षेत्र में लोकेटर से ज्वाइंट चेकिंग की खबर मिलते ही कानपुर की ओर जा रहे मौरंग से लोड डंपर चालक ने बेतवा नदी के पुल के पास मौरंग पलट दी। इससे हाईवे में जाम लग गया। देखते ही देखते जाम पांच किमी लंबाई तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- आज रात आठ बजे से 12 घंटे के यमुना पुल बंद, बसों का बढे़गा किरायाजाम की सूचना और पुलिस की कार्रवाई जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस यातायात को सामान्य कराने में जुटी गई। करीब दो घंटे तक यहां जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इस वक्त डीएम के निर्देश पर ओवर लोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इधर, कल 26 जून से तीन दिन तक रात आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक यमुना पुल को मरम्मत के चलते बंद किया जा रहा है। जिससे ट्रक...