गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जन संस्कृति मंच की गोरखपुर इकाई की ओर से सोमवार की शाम प्रेस क्लब सभागार में कवि ओंकार सिंह के कविता संग्रह 'बीमार शब्दों का बहुमत' का लोकार्पण हुआ। कविताओं पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ आलोचक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने कहा कि कवि भले अपनी कविताओं को राजनीतिक-सामाजिक स्थिति पर सपाट बयानी माने लेकिन उनकी संग्रह की तमाम कविताओं में रूप विन्यास की सजगता और कौतुकी प्रवृत्ति है। उन्होंने 'डरना' शीर्षक कविता की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि कवि ने इस कविता में डरना क्रिया की मनोसामाजिक निर्मिति को तीन चरणों में क्रांतिकारी रूपान्तरण किया है। इसके बाद उन्होंने ' बीमार शब्दों का बहुमत ' कविता की चर्चा की। कार्यक्रम को वरिष्ठ कवि प्रमोद कुमार, वरिष्ठ कथाकार...