लोकार्पण होने के बाद भी नवनिर्मित भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया थाना
देवरिया, जून 10 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के महुआडीह थाने के लिए बेलवा बाजार में नया थाना भवन व आवास बनकर तैयार है। एक पखवारा पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा इस भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी कर दिया गया, लेकिन आज तक महुआडीह थाना उस नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है और पुलिस चौकी के दो कमरों में पूरा थाना संचालित हो रहा है। जिसको लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रहीं है। महुआडीह कस्बे में पहले रामपुर कारखाना थाने के तहत एक पुलिस चौकी संचालित होती थी। वर्ष 2021 में रामपुर कारखाना, गौरीबाजार व हाटा कोतवाली के कुछ गांवों को मिलाकर नया सृजित किया गया। शासन से अनुमति मिलते ही उस थाने को महुआडीह पुलिस चौकी में संचालित कर दिया गया। दो कमरों में संचालित हो रहे इस थाने के चलते पुलिस कर्मियों के साथ ही फरियादियों को भी दिक्कत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.