लोकार्पण से पहले नवनिर्मित पुलिस लाइन की जांच को बनी कमेटी
अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। लोकार्पण से पहले नवनिर्मित पुलिस लाइन की जांच के लिए सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व जांच कमेटी बनाई गई है, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इसके बाद ही हैंडओवर की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमरोहा-जोया रोड पर करीब 266 करोड़ की लागत से पुलिस लाइन का निर्माण कराया गया है। पुलिस लाइन बनकर तैयार हो गई है। हालांकि अभी कुछ जगह पर काम चल रहा है। शुक्रवार को सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र मिला है कि पुलिस लाइन की तकनीकी जांच करा ली जाए। इसे लेकर एक कमेटी बनाई गई है। यह भी पढ़ें- एएसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण बताया कि अग्निशमन अधिकारी, जलनिगम, बिजली और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से अपने-अपने कार्यों की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.