प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। राम वनगमन मार्ग का लोकार्पण होने तक उसके कार्यों की निगरानी शासन स्तर से की जाएगी। अब हर पंद्रह दिन पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट पहले पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी के पास पहुंचेगी। जिसे विभागाध्यक्ष प्रमुख सचिव को सौपेंगे। शासन ने यह निर्णय इस मार्ग पर शृंग्वेरपुर के पास पिछले दिनों आई दरार के बाद लिया है। इस दरार से इस मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। आगे ऐसी स्थिति न हो इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पिछले दिनों शृंग्वेरपुर के पास दरार का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय मार्ग खंड अधिशाषी अभियंता रवींद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया गया था। अधीक्षण अभियंता ओंकार भारती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयार चल रही है। कार्रवाई की जद में आने के बाद से खंड के दोनों शीर्ष अफस...