लोकार्पण के 3 महीने बाद ही दरकने लगा गंगा एक्सप्रेसवे, बारिश से धंसी सड़क
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे मॉनसूनी बारिश में ही दगा देने लगा है। मंगलवार को पूरे दिन और रात में हुई बारिश से उन्नाव के सोनिक स्थित इंटरचेंज करीब 10 मीटर तक दरक गया। एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी लगते ही बुधवार दोपहर कार्यदायी संस्था के अफसर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मरम्मत का कार्य शुरू कराया। मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इसी साल 29 अप्रैल को हुआ था। मंगलवार को हुई कई घंटे तक रिमझिम बारिश के कारण प्रयागराज से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर सोनिक के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे से जुड़े उतराव (इंटरचेंज) पर सड़क की परत करीब 10 मीटर तक दरक गई। जानकारी पर कार्यदायी संस्था ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। दरकी सड़क के डामर को जेसीबी से उखाड़कर मिट्टी को ठीक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.