संभल, मई 1 -- गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के कुछ ही घंटों बाद पहला सड़क हादसा सामने आ गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन हुआ था, वहीं देर रात दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार ने पीछे से दूसरी कार में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार अलीगढ़ के काजीटोला निवासी दिशांत वैश्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस ने घायल को रात करीब साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज तक तरक्की की नई रफ्तार, बदल जाएगी पश्चिमी यूपी की सू...