लोकार्पण के तीसरे दिन ही धंसी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, अजय राय ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
लखनऊ, मार्च 16 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में हाल ही में लोकार्पित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना की सड़क तीसरे दिन ही धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना खाटू श्यामजी मंदिर के पास हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा धंसकर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, वाह रे डबल इंजन का विकास! अभी 2 दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में जिस 'ग्रीन कॉरिडोर' का भारी तामझाम के साथ उद्घाटन किया था, वो पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। उन्होंने कहा, खाटू श्याम मंदिर के पास सड़क धंसकर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गई। जनता की गाढ़ी कमाई 'सीवर' में जा रही है या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है? मुख्यमंत्री जी, क्या यही आपका गड्ढा-मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.