सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर 10 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर श्रमिकों के लिए लेबर जोन बनाया गया है। लेकिन इस लेबर जोन में श्रमिकों की सुविधा के नाम पर व्यवस्थाएं सिफर हो गई हैं। अव्यवस्था के कारण हजारों की संख्या में श्रमिकों को प्रतिदिन पेयजल समेत कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यह श्रमिक विभाग के जिम्मेदार भी मौन हैं। वर्ष 2023-24 में सांसद मेनका गांधी की ओर से सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर जोन का निर्माण कराने की योजना बनाई। योजना को पूरा कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से इस्टीमेट तैयार कराया। जिसमें करीब 10 लाख रुपए इस्टीमेंट बनाने वाली संस्था ने मांगा। सांसद गांधी ने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 9.980 लाख रुपए की धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ले...