लोकार्पण का पत्थर लगा, लेकिन किसानों को नहीं मिली सुविधाएं
औरैया, मई 15 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर स्थित सब्जी मंडी में किसानों की सुविधाओं को लेकर जिम्मेदारों की उदासीनता सामने आई है। मंडी में वर्षों पुरानी जर्जर दीवार पर केवल ऊपर से प्लास्टर कर टीन शेड रख दिया गया, जबकि दीवार का निचला हिस्सा नोना लगने से खंडहर जैसी स्थिति में पहुंच चुका है।
सुविधाओं की कमी हैरानी की बात यह है कि उसी दीवार पर लोकार्पण का पत्थर लगाकर उसका उद्घाटन भी कर दिया गया, लेकिन किसानों को मूलभूत सुविधाएं अब तक नहीं मिल सकी हैं। सब्जी मंडी में पहले से बने टीन शेड जर्जर हालत में हैं, जबकि दो चबूतरे वर्षों से बिना टीन शेड के पड़े हुए हैं। ऐसे में किसान तेज धूप, गर्मी और बरसात के बीच खुले आसमान के नीचे बैठकर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं।
किसानों की शिकायतें धूप और बारिश से बचाव के लिए किसान तिरपाल का सहारा लेने को विवश हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.