गिरडीह, अप्रैल 9 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड अन्तर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल में बुधवार को अज्ञात महिला का अधजला हुआ शव बरामद हुआ है। महिला का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी तक उक्त महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने जान मारने की नियत से महिला को जला दिया। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नारोटांड़ गांव के लेढ़वा पहाड़ी जंगल में सड़क के किनारे उसे फेंक दिया गया। चूंकि यह इलाका बिहार के जमुई जिला और कौआकोल से सटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं बिहार के ही किसी ने महिला को जला कर मार दिया हो और साक्ष्य छिपाने के लिए नारोटांड़ के जंगल में शव को फेंक दिया।इधर, सूचना पर लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार सदल बल के स...