देवरिया, मई 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सलेमपुर में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वी के सिंह ने स्थलीय जांच की। यह कार्रवाई लोकायुक्त में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने लोकायुक्त को शिकायत की थी।

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान सीआरओ ने नगर पंचायत द्वारा कराए गए नाली निर्माण, सड़क निर्माण, एमआरएफ सेंटर समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ ईओ महेंद्र पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, जेई और शिकायतकर्ता पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शिकायतकर्ता सुधाकर गुप्ता के साथ जांच टीम सबसे पहले मझौली स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंची, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने कर्मचारियो...