नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- लोकायुक्त ने बेलगावी में जिला शहरी विकास विभाग के एक सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है। इस संपत्ति में सोना, चांदी, बैंक जमा और प्रॉपर्टी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह छापेमारी जिला शहरी विकास प्रकोष्ठ (डीयूडीसी) के एईई अजयसिंह बापुसिंह राजापुर से जुड़ी प्रॉपर्टी पर की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि लोकायुक्त अधिकारियों ने शुक्रवार को एक साथ सात जगहों पर तलाशी ली, जिनमें राजापुर का घर, दफ्तार और बैंक शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने बेलगावी में तीन घरों, एक दफ्तर और एक बैंक लॉकर की जांच की। उन्हें 18 प्लॉट भी मिले, जिनमें सौंदत्ती, हुक्केरी और हुब्बल्ली के प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा बेलगावी शहर में त...