देहरादून, जनवरी 30 -- उत्तराखंड में सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त के गठन की लंबित मांग पूरी नहीं होने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने रोष जताया। उन्होंने मांगों से संबंधित सीएम को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। शुक्रवार को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तहसीलदार सुरेश सेमवाल के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया। उन्होंने पार्टी ने राज्य सरकार से चुनावी वादों को तत्काल पूरा करने और लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न चुनावी घोषणा-पत्रों में बार-बार सशक्त लोकायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.