देवरिया, अप्रैल 28 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लोकायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत सलेमपुर में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की जांच के लिए गठित त्रिस्तरीय समिति मंगलवार को आज स्थलीय निरीक्षण करेगी। इस मामले में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने लोकायुक्त के समक्ष 49 बिंदुओं पर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जांच समिति द्वारा शिकायतकर्ता को भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि 28 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से नगर पंचायत सलेमपुर में विकास कार्यो की स्थलीय निरीक्षण कर बिंदुवार जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- लोकायुक्त के निर्देश विकास ...