जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने लोकायुक्त के चयन में कुल चयनित होने वाले सात सदस्यों में एक मुस्लिम अल्पसंख्यक को भी स्थान देने की मांग की है। उन्होंने यह मांग झारखंड की लोकायुक्त चयन समिति से की है। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि पांच सदस्यों का चयन हो चुका है, और दो का चयन बाकी है। इसलिए अभी भी गुंजाइश बनती है और न्याय संगत भी है कि कम से कम एक मुस्लिम अल्पसंख्यक को आम सहमति से लोकायुक्त के सात सदस्यों की टीम में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए। खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी चयन समिति में पक्ष और विपक्ष में आम सहमति बनाकर एक मुस्लिम अल्पसंख्यक को लोकायुक्त बनाने की मांग की है, ताकि सामाजिक समरसता और सभी वर्गों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो और अल्पसंख्यकों का सरकार के प्रति विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.