लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला के अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार के खिलाफ की गई शिकायत में लोकायुक्त के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने जांच पूरी कर ली है। जांच पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी गई है। अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार की जांच के लिए डीएम ने तीन अफसरों की कमेटी गठित की थी। इसमें सीएमओ, एसडीएम गोला और डीसी वाणिज्य कर की कमेटी ने जांच की थी। जांच में सामने आया है कि डॉ. गणेश कुमार ने सरकारी सेवा में रहते हुए निजी कंपनियों में निदेशक पद संभाला और अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि अधीक्षक रहते हुए डॉ. गणेश कुमार दो निजी कंपनियों पीएचआईके एंड कानेट ट्रेडर्स प्रा.लि. और फिक्स एंड सर्व ई-सर्विसेज प्रा. लि. में निदेशक थे। इसके अलावा यह भी कहा गया कि एनएचएम के तहत सामग्री आपूर्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.